पोस्ट ऑफिस की इस नई स्कीम से आम लोगों को होगा बड़ा फायदा।

हम सभी अपने भविष्य को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हम अपनी कमाई का कुछ भाग निवेश में लगाते हैं जिससे की हमें वृद्धावस्था में कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए पोस्ट ऑफिस की एक नयी स्कीम MIS लॉन्च की गयी है।


 आइये जाने कैसे हम अपने भारत देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में अपना योगदान दे सकते हैं ?

आइये जानते है MIS स्कीम से होने वाले फायदे ?

इस स्कीम के तहत पति और पत्नी अपना अकाउंट खुलवा करके न्यूनतम 1 हजार और अधिकतम 9 लाख तक का निवेश और सिंगल व्यक्ति 1 हजार से 4.5 लाख तक जमा करके 7.6 % का लाभ ले सकते हैं। यह एक आम नागरिक के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिसका फायदा वो अपनी वृद्धावस्था में उठा सकता है। 

एक महीने में होने वाला लाभ :

यदि किसी व्यक्ति ने 5 लाख का निवेश किया है तो 7.6% की दर से 3,166 रु प्रति माह ले सकता है। यह रकम आपके द्वारा किये गए निवेश के अनुसार भिन्न हो सकती है। 

MIS स्कीम की अवधि :

इसकी अवधि 5 वर्ष की होती है। अगर इस स्कीम का लाभ लेना चाहते है तो आप इसे 5 वर्ष के लिए आगे बढ़ा सकते है। 

दो से अधिक व्यक्ति भी ले सकते है लाभ :

इस स्कीम के तहत अगर आप एक से अधिक लोग निवेश करते है तो इसका लाभ बराबर हिस्सों में बाँट दिया जाता है और कभी  भी इस अकाउंट को सिंगल अकाउंट में बदलवाना चाहते है तो वो बह आसानी बदल जाता है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बच्चों को मोबाइल से कैसे दूर रखे ?

भारत की अर्थव्यवस्था को कैसे सुधारें ?

Sonu sood: the great celebrity