Sonu sood: the great celebrity
आइए जाने लॉकडाउन में मजदूरों के लिए मसीहा साबित होने सोनू सूद के बारे में।
हमारे बॉलीवुड में ऐसे बहुत से सितारे है जिनके पास रुपये पैसों का खजाना होते हुए भी वो किसी भी मजदूरों की मदद के लिए आगे नहीं आए। हमेशा विलेन का रोल निभाने वाले सोनू सूद ने मुंबई से अपने घर जाने वाले मजदूरों की मदद कर के एक बात सिद्ध कर दी है कि वो असल ज़िन्दगी में एक बेहतरीन इन्सान है।सोनू सूद की पर्सनल लाइफ
सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को मोगा (पंजाब) में हुआ था लेकिन उनका बचपन नागपुर में बीता। उनके पिता का नाम शक्ति सागर सूद और माता का नाम सरोज सूद था। इसी साल फरवरी में उनके पिता का देहांत हो गया था और माता का देहांत 8 वर्ष पूर्व ही हो था। वो अपने माता पिता से बहुत प्यार करते थे। वो अपनी माता के जाने का दुःख भूल नहीं पाए थे कि उनके पिता भी उनको छोड़कर चले गए। उनकी दो बहने हैं मोनिका और माल्विका, दोनों विवाहित हैं। एक पंजाब के मोगा में ही रहती है और दूसरी अब्रॉड में।सोनू सूद का विवाह 1996 में सोनाली सूद के साथ हुआ था। जिनसे उनके दो बेटे हैं, इशांत और अयान। सोनू सूद अपनी बीवी और बच्चों के साथ मुंबई में ही रहते हैं।
कॅरियर
सोनू सूद की फिल्मी दुनिया की शुरुआत 1990 में तमिल भाषा की फिल्म से हुई थी। बॉलीवुड की फिल्म भगत सिंह (2002 ) से इन्होने हिंदी फिल्म में काम करना शुरू किया। उसके बाद इन्होने युवा (2004 ) मूवी में और आशिक बनाया आपने (2005 ) में भी काम किया। इसके बाद भी इन्होने लगातार बहुत सी फिल्मों में काम किया है जैसे - जोधा अकबर , सिंह इज किंग , एक विवाह ऐसा भी , ढूढ़ते रह जाओगे , दबंग , बूढ़ा होगा तेरा बाप आदि।
जानिये कितनी महंगी कारों से घूमते है हमारे बॉलीवुड सितारें।
अवार्ड्स
सोनू सूद जी को बहुत से अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है।
- 2009 में नंदी अवार्ड फॉर बेस्ट विलन
- 2010 में फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर तेलुगू (अरुंधति फिल्म के लिए ), आईफा अवार्ड फॉर बेस्ट परफॉरमेंस इन नेगेटिव रोल( दबंग फिल्म के लिए )
- 2012 SIIMA अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर नेगेटिव रोल


He is doing a nobel work
ReplyDeleteकुछ ऐसा ही बाकी के फिलमी कलाकार कर दे तो रील लाइफ से रियल लाइफ के हीरो बन जायेंगे।
ReplyDelete