बच्चों को मोबाइल से कैसे दूर रखे ?

अगर आप भी परेशान हैं बच्चों की इन्हीं आदतों से तो पढ़िये मेरा ये ब्लॉग। हमने पूरी कोशिश की है कि आपको कुछ सुझाव दे सकें।

बच्चों से ज्यादा से ज्यादा बातें : 

आप अगर बच्चों से बातें करके उनको अपनी बातों में बहलाए रखेंगे तो उनका ध्यान मोबाइल की तरफ नहीं भागेगा। उनसे बातें करते समय ये ध्यान दे कि बातें उनकी पसंद की ही हो। जैसे की उसके दोस्तों ,खिलौने और घूमने वाली जगहों की बातों में वह ज्यादा रूचि दिखायेगा। 


बच्चों के साथ खेले :

आप ज्यादा से ज्यादा जितना वक़्त बच्चों के साथ व्यतीत करेंगी उतना ही उनका मन दूसरी बातों में नही जाएगा। बच्चों के साथ इंडोर गेम्स खेलें। बच्चों को कहानिया सुनाये जिससे उनका मन बहले और साथ उनको कुछ सीख मिलेगी। 

पजल गेम्स :

इस गेम के द्वारा बच्चों का काफी समय उस पजल को solve करने में लगा रहेगा और ये गेम्स बच्चों के मस्तिष्क विकास में भी काफी मददगार होते है। 


घर की साफ़-सफाई करने में सहयोग :

आप पूरा दिन घर का काम करने में व्यस्त रहती है और बच्चा अकेला क्या करे। अगर आप उसे अपने घर की छोटी -मोटी सफाई में सहयोग लेंगी तोह वह उसमे व्यस्त रहेगा और आत्मनिर्भर भी बनेगा।

यदि आपने अपने घर की बालकनी या लॉबी  प्लांट्स लगा रखे है तो आप उन प्लांट्स में पानी देने की जिम्मेदारी बच्चों पर डाले जिससे वह प्लांट्स के महत्व को समझे। इन सभी कार्यों को करते समय आप बच्चों के साथ रहे और प्लांट्स से होना वाले फायदों के बारें अवगत कराए।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारत की अर्थव्यवस्था को कैसे सुधारें ?

Sonu sood: the great celebrity