Sonu sood: the great celebrity
आइए जाने लॉकडाउन में मजदूरों के लिए मसीहा साबित होने सोनू सूद के बारे में। हमारे बॉलीवुड में ऐसे बहुत से सितारे है जिनके पास रुपये पैसों का खजाना होते हुए भी वो किसी भी मजदूरों की मदद के लिए आगे नहीं आए। हमेशा विलेन का रोल निभाने वाले सोनू सूद ने मुंबई से अपने घर जाने वाले मजदूरों की मदद कर के एक बात सिद्ध कर दी है कि वो असल ज़िन्दगी में एक बेहतरीन इन्सान है। सोनू सूद की पर्सनल लाइफ सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को मोगा (पंजाब) में हुआ था लेकिन उनका बचपन नागपुर में बीता। उनके पिता का नाम शक्ति सागर सूद और माता का नाम सरोज सूद था। इसी साल फरवरी में उनके पिता का देहांत हो गया था और माता का देहांत 8 वर्ष पूर्व ही हो था। वो अपने माता पिता से बहुत प्यार करते थे। वो अपनी माता के जाने का दुःख भूल नहीं पाए थे कि उनके पिता भी उनको छोड़कर चले गए। उनकी दो बहने हैं मोनिका और माल्विका, दोनों विवाहित हैं। एक पंजाब के मोगा में ही रहती है और दूसरी अब्रॉड में। सोनू सूद का विवाह 1996 में सोनाली सूद के साथ हुआ था। जिनसे उनके दो बेटे हैं, इशांत और अयान। सोनू सूद अपनी बीवी और ब...